About Us

यमुना-धर्मराज मंदिर विश्राम घाट, मथुरा (Yamuna Dharamraj temple Mathura): यह मंदिर उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना तट पर विश्राम घाट के पास स्थित है। इस बहन-भाई का मंदिर भी कहा जाता है क्योंकि यमुना और यमराज भगवान सूर्य के पुत्री और पुत्र थे। इस मंदिर में यमुना और धर्मराज जी की मूर्तियां एक साथ लगी हुई है। ऐसी पौराणिक मान्यता है की जो भी भाई, भैया दूज (भाई दूज) के दिन यमुना में स्नान करके इस मंदिर में दर्शन करता है उसे यमलोक जाने से मुक्ति मिल जाती है। इसकी पुराणों में एक कथा भी है जोकि बहन भाई दूज अर्थात यम द्वितीया के दिन सुनती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें